Dark Mode
फागोत्सव का आयोजन

फागोत्सव का आयोजन

नवलगढ. नवलगढ़ कस्बे में राधा- रानी ग्रुप की ओर से हरलाल का की कोठी में रविवार को फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कान्हा केशव संग जमकर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में वृंदावन जैसा माहौल नजर आया। वही फागोत्सव में कृष्ण और राधा रूप की सुंदर झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान भजन गायक सतीश सोनी, विशाल पंडित, दिनेश शर्मा, पंडित भारत शर्मा सहित अन्य कलाकारों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में महाआरती हुई, इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर ग्रुप की सदस्य भगवती मोयल, मधु कच्छावा, बबीता सोनी, नीतू जांगिड़, रेखा शर्मा, शारदा पारीक, संतोष तिवाड़ी, पूजा जांगिड़, कविता सोनी, माया सोनी, माया जांगिड़, मीनू जांगिड़, व ममता सोनी ने महिलाओं का स्वागत किया। इस मौके पर मंजूला रूंथला, धमेंद्र पारीक, राकेश टेलर, संजय जांगिड़, दीपक तिवाड़ी, पवन कच्छावा, सुरेंद्र शास्त्री, कृष्ण बिहारी, पुजारी विश्वनाथ, देवेंद्र वर्मा, राजेश सोनी, नरेश पारीक, शिवम सैन आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!