"संस्कार बहू मंडल" द्वारा आयोजित किया गया फागोत्सव का कार्यक्रम
सीकर। जैन समाज की महिला संस्था"संस्कार बहू मंडल" की महिलाओं द्वारा फागोत्सव का कार्यक्रम स्थानीय श्री द्वारिका रेस्टोरेंट में रखा गया ।
कार्यक्रम के दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया , जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अंजू बाकलीवाल ,मंत्री रेखा झांझरी, उपाध्यक्ष अलका काला लालास, उपमंत्री डिंपल संघई,कोषाध्यक्ष जूली गंगवाल, सांस्कृतिक सचिव मंत्री रेणु जयपुरिया व रीना काला ,सूचना प्रसारण मंत्री बिंदु सेठी को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित रही ।