कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त
डूंगरपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के त्यौहार के बाद पंचमी के अवसर पर बिछीवाड़ा मार्ग पर स्थित प्रसिद्व भुवनेश्वर मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मेले के आयोजन पर बड़ी संख्या में जन समूह एकत्र होने की संभावना को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों के सहयोगनार्थ उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बिछीवाड़ा को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं। मेला मजिस्ट्रेट स्थिति पर पूर्ण सतर्कता के साथ निगरानी रखते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार विकास अधिकारी पंचायत समिति बिछीवाड़ा मेला अधिकारी रहेंगे एवं मेला अवधि में मेला स्थल पर उपलब्ध रहेंगे तथा तहसीलदार बिछीवाड़ा को उपखण्ड मजिस्ट्रेट बिछीवाड़ा के सहयोगनार्थ में लगाए गए हैं।