Dark Mode
तिराया वाले हनुमानजी महाराज का मेला एक अप्रैल को

तिराया वाले हनुमानजी महाराज का मेला एक अप्रैल को


 नारायणपुर । उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ी स्थित तिराया वाले हनुमानजी महाराज का विशाल लक्खी मेला एक अप्रैल शनिवार को बड़े धूमधाम से भरवाया जाएगा। मेला कमेटी ने बताया कि 31 मार्च को सुबह अखंड रामचरितमानस पारायण का आयोजन होगा। एक अप्रैल को सुबह रामचरितमानस का समापन के बाद हवन होने के साथ ही मेले का शुभारंभ हो जाएगा। दोपहर को कुश्ती दंगल का आयोजन होगा जिसमें अंतिम कांमडे की कुश्ती ₹21000 की होगी। मेला स्थल पर पहुंचने के लिए कोटपूतली से नारायणपुर गढी के लिए सीधी बस आती है तथा अलवर से गढी के लिए बजे आती है। रात्रि को हाथरस के कलाकारों द्वारा नौटंकी का खेल होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!