Dark Mode
सीनियर छात्रों को नारियल देकर दी विदाई

सीनियर छात्रों को नारियल देकर दी विदाई

जसोल:- स्थानीय नवकार विद्या मन्दिर माध्यमिक जसोल में कक्षा 10 का विदाई समारोह फेयरवेल 2023 शनिवार को विद्यालय भवन में मनाया गया। प्रधानाचार्या किरण कोठारी ने बताया कि सर्व प्रथम कक्षा 10 के 22 छात्र-छात्राओं के विद्यालय आगमन पर कक्षा 9 की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 10 के छात्राओं को नारियल भेंट कर शुभकामनाएँ दी। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभवों को सुनाया। अध्यापक लक्ष्मण सिंह रजोत ने विद्यालय में अर्जित शिक्षा व संस्कारों को अपनाते हुए जीवन के अच्छे कार्यो में लगाने की बात कही। इस पूर्व होली कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में अध्यापक चंद्रप्रकाश खत्री व उमेश सिंह राठौड़ ने होली को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विक्रमसिंह राठौड़,माणक राठौड़, विक्रम सोलंकी, ओमप्रकाश सिंह राजपुरोहित, शिल्पा शर्मा, नम्रता सोनी, धापू राठौड़, श्वेता सोनी, अरुणा शर्मा, रिद्धि राठौड़, बिटिका, आदि स्टाफ उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन छात्र मालदेव ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!