Dark Mode
विदाई समारोह का आयोजन

विदाई समारोह का आयोजन

 
सूरजगढ़। कस्बे के आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के विदाईसमारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महा विद्यालय संयुक्त सचिवडॉं एनएल अरड़ावतिया थे,अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रवि शर्मा ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध समिति सदस्या जया पाठक मौजूद थी। अतिथियों ने मॉं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्नातकोत्तर के जुनियर्स ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई के दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम राजस्थानी लोक नृत्य,पंजाबी व हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान आयोजित हुई  म्यूजीकल चैयर में ज्योति,बलून डांस में सोनू ,जयभगवान, पर्ची उठाओं करके दिखाओं में सुरभि,बिस्किट खाने में निशा शर्मा,साड़ी बांधना में नवीन,पेपरडांस में दीक्षा,बनाना गेम में नेहा, “नम्बर लिखना गेम में मोनिका, बलून गेम में काम्या शर्मा,विजेता रहे । अन्त में प्राचार्य डॉं रवि शर्मा ने छात्राओं के सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी शर्मा और निकिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ सदस्यों का सहयोग रहा।अन्त मनोज कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!