विदाई समारोह आयोजित
मदनगंज किशनगढ़। प्रगति नगर स्थित सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मै कक्षा 12वीं के छात्राओं को कक्षा 11वीं की तरफ से विदाई दी गई। विदाई समारोह में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का ढोल नगाड़े एवं गुलाब देकर स्वागत किया गया। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम संचालक रवि साहू के नेतृत्व में लवीना जेसवानी, ध्रुविका कांकानी, रोमन कुमावत एवं मुस्कान ने मंच संचालन किया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने नृत्य गुरु लोकेश नवल, नेहल माहेश्वरी एवं यास्मीन बानो के नेतृत्व में राजस्थानी मिश्रित फिल्मी गानों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने 'क्लासरूम एक्ट' प्रस्तुत कर सबको खूब हंसाया एवं तालियां बटोरी। कार्यक्रम के बीच में विद्यालय प्रशासन द्वारा कक्षा बारहवीं के सभी वर्गों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनको बोर्ड परीक्षा हेतु कठिन मेहनत करने का मूल मंत्र दिया। बाद में कक्षा 12 के सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने संगीत पैरोडी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य गुरु लोकेश ने नृत्य प्रस्तुत कर सबको रोमांचित कर दिया। कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने एक साथ समूह नृत्य कर मंनोरंजन का खूब लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय चेयरमैन अक्षित अग्रवाल, अकादमिक प्रमुख मीनू चतुर्वेदी, इंग्लिश मिडिल प्रधानाचार्य संजय चतुर्वेदी, सीनियर सेकेंडरी प्रधानाचार्य सुशील यादव एवं मोहित गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के टिप्स प्रदान किए एवं निरंतर मेहनत करने का संकल्प प्रदान किया।