जन आक्रोश महा घेराव गहलोत सरकार का विदाई समारोह
जन आक्रोश महा घेराव गहलोत सरकार विदाई समारोह होगा जनविरोधीयह सरकार आमजन के मन से उतर चुकी है जनता इस सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए तैयार खड़ी है यह विचार मंडल अध्यक्ष डुंगर भाई देवासी ने ग्रामीणों से कहे वे आगामी19 अप्रेल को बालोतरा में आयोजित होने वाले जन आक्रोश महा घेराव का निमंत्रण देते हुए व्यक्त किये भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने बताया कि आज पचपदरा मंडल के जानियाना सराणा कनाना पारलू सहित विभिन्न गांवों में पहुचकर ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महा घेराव में भाग लेने का आह्वान किया इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह गोपड़ी ने कहा कि वर्तमान गहलोत सरकार से प्रदेश का आमजन दुखी हैं ग्रामीण हजारों की संख्या में इस महा घेराव में भाग लेकर इस सरकार को राजस्थान से हमेशा हमेशा के लिए उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे देवासी ने बताया कि 19 अप्रेल को दिन में 11 बजे आयोजित होने वाली जन आक्रोश महा घेराव की आमसभा शहर के शहीद भगतसिंह सभा स्थल में आयोजित होगी इस के बाद उपखंड कार्यालय का घेराव किया जायेगा महा घेराव में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी जालोर सांसद देवजी पटेल सहित कई नेतागण सम्बोधित करेंगे इस अवसर पर कपिल दवे उकाराम ज्वारा राम कनाना पूर्व सरपंच पारलू जवरा राम चौधरी जबरसिंह सुमेरमल मांगीलाल जानियाना तुलसाराम जानियाना सुराराम सराणा राणाराम सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे