विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित
सीकर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भढाडर में आज कक्षा 12 सत्र 2023-24 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति दी कक्षा-12 के छात्रों ने विद्यालय को सोफ ा सेट भेट किया। सुनीता रेवाड़ अध्यापिका, रा.उ. मा. वि.. ने विद्यालय के कार्यालय हेड टेबल टॉप व सबलपुरा नेम प्लेट भेंट की। जिनका प्रधानाचार्या प्रमोद महला ने आभार व्यक्त किया। प्रमोद महला, प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियो को बोर्ड परीक्षा-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी।