डिप्टी सी टी आई कालू खाॅन के सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित
सोजत। डिप्टी सी टी आई कालू खाॅन के सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। रेलवे कर्मी चल टीकीट निरीक्षक कार्यालय पर डिप्टी सी टी आई कालू खाॅन के सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी। जिसमें रेलवे कर्मी, चल टीकीट निरीक्षक अधिकारियों व मारवाड़ जंक्शन के नागरिकों, मेजबान व मेहमानों ने शिरकत कर कालू खाॅन को पूरी आत्मियता, जोश, उमंग से विदाई दी। कालू खां के 37वर्ष के बेदाग सेवाकाल से सेवानिवृत्ति होने पर उपस्थित जन ने दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पोपट भाई पटेल ने की वहीं मुख्य अतिथि वरिष्ठ सी टी आई नीरज काला रहे। कार्यालय अधीक्षक व सभी आगन्तूको ने फूल मालाओं व साफ़ा व भेट से कालू खाॅन डिप्टी सी टी आई का स्वागत किया। वरिष्ठ साथी घनश्याम सिंह मीना ने साथी कालू खान को मेहनती और ईमानदार सच्चा मिलनसार हंसमुख सहयोगी बताया । आशा राम पूरोहित ने अपने उद्बोधन में कालू खान को हंसमुख सदाबहार सफल व्यक्तित्व बताते हुए मंगल कामनाएं व्यक्त की। कालू खान के बचपन के साथी वरिष्ठ साहित्यकार कवि साबिर मोहम्मद 'सागर' ने कालू खान के सम्मान में उनकी जीवन शैली और किरदार को समर्पित काव्य मय अभिनन्दन कविता प्रस्तुत की। सांई दर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मीना ने सरस श्रेष्ठ संचालन करते हूए सभी का दिल जीत लिया। आभार अभिवादन के पश्चात विदाई समारोह समापन के बाद सामुहिक प्रिति भोज में सभी कर्मचारियों व मेहमानों ने शिरकत की।