फेरवेल पार्टी एंडलेस मेमोरीज़ का शानदार आयोजन
सीकर। सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, सीकर के प्रबंधन शिक्षा विभाग द्वारा एमबीए एवं बीबीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फेरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ बिनीत सिन्हा ने बताया कि जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को उनके मार्गदर्शन, प्रोफेशनल एटीकेट्स डेवेलप करने एवं हमेषा सहयोगी बनने के लिए फेरवेल पार्टी एंडलेस मेमोरीज़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप प्राचार्य डॉ एल सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर पी श्रृंगीऋषि, उप प्राचार्य डॉ महेश डोकवाल आदि के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। पार्टी की थीम टॉप एग्जीक्यूटिव होने के कारण सभी विद्यार्थियों का लुक प्रोफेशनल रहा। सभी सीनियर्स ने रैंप वॉक एवं गेम्स में हिस्सा लिया, जिसमे निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर मो. उमर एवं राधिका मिश्रा को विजेता घोषित किया गया। प्रिया शर्मा, पुलकित सोनी, अदिति अग्रवाल, अदिति पारीक, माहिम चौहान आदि को अकादमिक श्रेष्ठता के लिए एवं भरत सोनी, रुसिल जोशी, जयपाल, कनक तिवारी, हर्षिता शेखावत आदि को बिजऩेस प्लान प्रेजेंटेशन में आईआईएम इंदौर एवं राज्य स्तर पर सोभासरिया का परचम लहराने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप प्राचार्य ने शानदार आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं कहा कि सभी सीनियर्स अब कॉरपोरेट एवं बिजऩेस की दुनियां में कदम रखेंगें एवं वो पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि गुरुजनों द्वारा दी गई सीख हमेषा उनका मार्ग प्रस्तुत करेंगी। ग्रुप रजिस्ट्रार ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को सोभासरिया के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में प्रस्तुत किया एवं आह्वान किया कि वो कार्मिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरी शिद्दत एवं ईमानदारी से करें। सभी सीनियर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए एवं जूनियर्स को शुभकामनाएं दीं। पार्टी का समापन सभी को गिफ्ट एवं एक शानदार डिनर के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग के प्रो डी सी कुमावत, प्रो अमरेश त्यागी, डॉ प्रदीप शर्मा, प्रो अदिति बोरुआ, प्रो सनोफर, प्रो राजेश अग्रवाल, प्रो सविता शेखावत एवं अन्य सभी विभागों के सदस्य भी उपस्थित रहे।