Dark Mode
मंडेलिया महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

मंडेलिया महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

पिलानी. कै पी रूथला श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय में स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, एवं वनस्पति शास्त्र( उत्तरार्द्ध) एवं स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के तृतीय वर्ष के छात्र -छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल पार्टी *"सायोनारा* *2023* " का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडेलिया स्कूल की प्राचार्या डॉ स्मितांजली मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में व महाविद्यालय सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की महाविद्यालय में उच्च कोटि का शैक्षणिक वातावरण है, जिसका परिणाम है कि आज देश-विदेश में हमारे पूर्व छात्र- छात्राएं विभिन्न पदों को सुशोभित कर रहे हैं। मुख्य अतिथि डॉ मिश्रा ने कहा वर्तमान समय में विद्यार्थियों के समक्ष नई नई चुनौतियां आ रही हैं महाविद्यालय की उत्कृष्ट सुविधाएं ही उन्हें इन चुनौतियों से लड़ने का मार्ग दिखाती हैं। इससे पूर्व महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनेक राजस्थानी और हिंदी गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शमां बांध दिया। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान के छात्र पृथ्वी सिंह को मिस्टर फेयरवेल, बी. कॉम. तृतीय वर्ष की छात्रा सारिका शेखावत को मिस फेयरवेल, बी. एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा प्राशी को मिस गॉर्जियस, बी. ए. तृतीय वर्ष के छात्र दिनेश कुमार को मिस्टर हैंडसम तथा छात्रा श्वेता को मिस ऑलराउंडर का खिताब दिया गया। महाविद्यालय उप प्राचार्या डॉ दीप्ति कौशिक ने सभी का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर संस्थान के ट्रेजरार अजय डालमिया, व्याख्यता सोनिया माथुर, नितेंद्र पाठक, डॉक्टर त्रिवेणी, डॉक्टर सावित्री, दिनेश जांगिड़, संदीप सैनी, कैलाशचंद सैनी, सुरेश हमीनपुर, गोविंद वर्मा, श्रीमती परवीन,सोनू,मनीषा,नागेंद्र राठौड़ सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!