फरीदा को मिला को छह योजनाओं का लाभ
कोटा डोरिया साड़ी बुनकर फरीदा के घर खर्च की राह हुई आसान
कोटा । राज्य सरकार द्वारा आमजन को घर बैठे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए शुरू किये गये महंगाई राहत कैम्प आमजन के लिए राहत का पैगाम लेकर आ रहे हैं। कैम्पों में पहुंच रहे प्रत्येक नागरिक को मंहगाई के इस दौर में योजनाओं में लाभ की गारंटी अधिकारियों द्वारा प्रदान की जा रही है। महंगाई राहत पोर्टल पर पंजीयन के साथ ही 5 गारंटी कार्ड से लेकर 9 गारंटी कार्ड सम्मानपूर्वक प्रदान किये जा रहे हैं।
कैथून निवासी कोटा डोरिया साड़ी के लिए बुनकर का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली श्रीमती फरीदा बानो ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन घर बैठे सभी योजनाओं का लाभ उसे मिल जायेगा। यह सब संभव हुआ राज्य सरकार के मंहंगाई राहत कैम्प में पंजीयन कराने के बाद ससम्मान लाभ के गारंटी कार्ड मिलने पर। फरीदा बानो के पति खेती करते हैं तथा फरीदा साड़ी बुनकर का काम करती है। 5 सदस्यों के परिवार का पालन-पोषण इन्हीं के हाथ में है। फरीदा के परिवार की वार्षिक आय 50 से 60 हज़ार है। महंगाई के दौर में परिवार का लालन-पालन करना बेहद ही मुश्किल काम है। महंगाई राहत कैंप में फरीदा बानो को छह योजनाओं का लाभ मिला तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
फरीदा बानो का कहना है कि महंगाई राहत शिविर के कारण उनका जीवन अब आसान हो जाएगा वरना बढ़ती महंगाई के चलते दो वक्त की रोटी सम्मान से नसीब होना भी मुश्किल लग रहा था। फरीदा बानो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दुआएं देती हुई कहती हैं कि महंगाई के इस दौर में उन्होंने आमजन के लिए जो काम किया है इसकी तुलना नहीं की जा सकती। वह कहती है कि कैम्प में उसे सम्मानपूर्वक पंजीयन के साथ गांरंटी कार्ड प्रदान किये गये हैं।
इन योजनाओं का मिला लाभ-
महंगाई राहत कैम्प में फरीदा को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, 100 यूनिट घरेलू मुफ्त बिजली, कामधेनु योजना, अन्नपूर्णा फ्री राशन पैकेट एवं ग्रामीण रोजगार गारंटी का लाभ मिला है।