विद्युत करंट से कि किसान की मौत
भुसावर. भुसावर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती सुहारी ग्राम पंचायत के गांव कोटकी में विद्युत करंट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने आया। मृतक के भाई रोशन पुत्र रघुवीर निवासी कोटकी ने भुसावर थाना में प्राथमिक की दी की मेरा भाई चेतराम पुत्र स्वर्गीय रघुवीर जाति गुर्जर सुबह सरसों के खेत में पानी चलाने गया था जब वह घर नहीं लौटा तो मैं देखने गया! वह खेत में डीपी के पास अचेत अवस्था में पडा मिला!उसे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सबको मोर्चरी में रखवाया चिकित्सा से चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सपोर्ट कर दिया।