Dark Mode
बिड़क्च्यावास में करंट की चपेट में आने से किसान की हुईं मौत

बिड़क्च्यावास में करंट की चपेट में आने से किसान की हुईं मौत

मांगलियावास। पीसांगन उपखंड क्षेत्र के मांगलियावास थाना अंतर्गत बिड़क्च्यावास गांव में फसल की सिंचाई के लिए खेत पर गए 35 वर्षीय किसान की वाटर पंप चलाते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने मृतक किसान के चाचा की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू करते हुए। मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। मांगलियावास थाने में कार्यरत एएसआई रामाकिशन शेषमा के मुताबिक बिड़क्च्यावास गांव निवासी पीड़ित चाचा बीरम गुर्जर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा शिवराज खटाणा सवेरे खेत पर फसल की सिंचाई के लिए गया था। इस दौरान जब वह कुंए पर गया, तब उसका भतीजा शिवराज कुंए पर बने कमरे में अचेत पड़ा हुआ था। जिसे वह परिजनों वे ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए पीसांगन अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने मेरे भतीजे शिवराज खटाणा को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर बिड़क्च्यावास के पूर्व सरपंच भैरूलाल गुर्जर,पूर्व उपसरपंच नारायणलाल गुर्जर,करनोस सरपंच प्रतिनिधि मोती गुर्जर सहित कई ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए ढ़ाढस बंधाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!