कृषि कार्य करते विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से किसान की मृत्यु
मांगलियावास- मांगलियावास थाना अंतर्गत गोला गांव में शुक्रवार को खेत पर कृषि कार्य करते समय विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से एक किसान की मृत्यु हो गई। मांगलियावास पुलिस ने पीसांगन चिकित्सालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। थाना प्रभारी सुनील ताडा ने बताया कि गोला में शुक्रवार को किसान मदनलाल पुत्र हजारी गुर्जर खेत पर कृषि कार्य करते समय विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से अचेत होकर गिर पड़ा। इस पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर सत्यवान सिंह मीणा ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मृतक के भाई गोपाल गुर्जर की प्राथमिकी पर घटना का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।