Dark Mode
बिजली का तार टूटने से किसान की मौत

बिजली का तार टूटने से किसान की मौत

धौलपुर। खेत पर पानी देने जा रहे किसान की रास्ते में 11 केवी लाइन बिजली तार टूटने और सीधे ऊपर आकर गिरने से मौत हो गई। मामला सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के कूदिन्ना ग्राम पंचायत के डंक का पुरा गांव का है। सोने का गुर्जा एसएचओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोने का गुर्जा के डंक का पुरा गांव में रात करीब 9 बजे विशम्बर (22) पुत्र अजमेर सिंह गुर्जर घर पर खाना खाकर अपने खेतों पर फसल में पानी देने जा रहा था। जैसे ही वो खेत के पास पहुंचा रास्ते में 11 केवी लाइन का तार टूटकर सीधे उसकी गर्दन पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। विशंबर के चीखने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे। जिसके बाद हादसे की जानकारी हुई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को देर रात बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहुंचाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर मृतक के भाई रामखिलाड़ी गुर्जर ने पुलिस में डिस्कॉम की लापरवाही को लेकर मामला दर्ज कराया है। रामखिलाड़ी ने बताया कि विशम्बर की अभी शादी नहीं हुई थी। वो बीए की पढ़ाई करने के साथ घर के काम में भी हाथ बंटाता था। अचानक से हादसे का शिकार हुआ है। जिसमें डिस्कॉम की लापरवाही साफ नज

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!