Dark Mode
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी 16 नवम्बर को करेंगे किसानों से सम्पर्क

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी 16 नवम्बर को करेंगे किसानों से सम्पर्क

बून्दी। देश के किसान हितों के लिए संघर्षरत किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी अपने एक दिवसीय दौरे पर 16 नवंबर को कोटा-बूंदी के किसानों से सम्पर्क करेंगे। हाड़ौती किसान यूनियन के महामंत्री दशरथ कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विगत वर्षों से संघर्षरत देश के दिग्गज किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी कोटा बूंदी के किसानों से सम्पर्क पर रहेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय कृषि उपज मंडियों में भी किसानों की विपणन व्यवस्था पर भी किसान प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। दशरथ कुमार ने कहा कि किसान हितों के लिए विगत वर्षों से संघर्षरत किसान हितैषी बूंदी विधानसभा क्षेत्र से किसानों की ओर से प्रत्याशी गिरिराज शर्मा के लिए बूंदी विधानसभा के विभिन्न गांवों में सम्पर्क करके मतदाताओं से मतदान करने की अपील करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!