Dark Mode
ग्राम वजीऱपुरा में किसान गोष्ठी का आयोजन

ग्राम वजीऱपुरा में किसान गोष्ठी का आयोजन

टोंक । एम. बी. कृषि महाविद्यालय द्वारा ग्राम वजीऱपुरा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. बी. एल. धायल ने किसानों का किसान गोष्ठीे में आने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विनित प्रजापति सहायक आचार्य सस्य विज्ञान ने किसानों को रबी फसलों से सम्बंधित जैसे गैहूँ, चना, सरसों आदि फसलों के अन्तरसस्य क्रियाकलापों के बारें में जानकारी दी। इसके साथ शिवराज सिंह ने किसानों को रबी फसलों में लगने वालें रोगों व कीटों की रोकथाम के लिए उपचार के सुझाव दियें। किसान गोष्ठी में किसानों के साथ-साथ एम. बी. कृषि महाविद्यालय के कर्मचारी डॉ. हेमराज जाट, डॉ. सूरज चौधरी व कुलदीप गुर्जर उपस्थित रहे। अंत में डॉ. अमित कुमार ने किसानों को किसान गोष्ठी में आने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!