Dark Mode
मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना के प्रति किसानों में उत्साह

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना के प्रति किसानों में उत्साह

जयपुर जिले में अब तक 91 किसानों ने जमा करवाई राशि, 66 कृषक योजना से लाभान्वित

जयपुर। सहकारी भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी सदस्यों को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26 के प्रति जयपुर जिले के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जयपुर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक की सचिव रजनी गुप्ता ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अब तक जिले के 91 किसानों ने 150.26 लाख रुपये की राशि बैंक में जमा करवाई है, जिसमें से 66 कृषकों को लाभान्वित करते हुए 154.50 लाख रुपये की राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त राहत राशि प्रदान की चुकी है। गुप्ता ने बताया कि योजना से लाभान्वित किसान राहत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना से अधिक से अधिक ऋणी सदस्यों को लाभान्वित करने के लिए जिले में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा पात्र कृषकों से समझाइश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक ऋणी सदस्यों को 30 जून, 2025 तक अपने हिस्से की देय राशि की 25 प्रतिशत राशि जमा करवाना आवश्यक है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!