किसान जागरूकता सभा आयोजित
आनन्दपुर कालू. आनन्दपुर कालू सहित बलुन्दा ग्राम सेवा सहकारी समिति में बुधवार को पीसीसीबी चैयरमेन पुष्पेन्द्र सिह कुड़की के मुख्य आतिथ्य में किसान जागरूकता सभा आयोजित की गई जिसमें पुष्पेन्द्र सिह कुड़की ने किसानो को केन्द्र सरकार की कृषि विभाग से सम्बधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को अधिकाधिक फायदे एव लाभ किसे प्रकार उठाये जा सकते उनकी जानकारी दी किसानों को अपनी फसलों का समय पर बीमा करवाने का अवगत कराया गया किसानो से ऋण सम्बन्धी पीएम किसान निधि सहकारिता विभाग से जुड़ी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर किसानों की जनसमस्याए भी सुनी एव समाधान के तौर तरीके से अवगत कराया जागरूक सभा में आनन्दपुर कालू कॉपरेटिव अध्यक्ष रतनाराम बढियासर उपाध्यक्ष रामलाल सोमरवाल,सरपच सुप्यारी देवी,बलुन्दा सरपच दिलीप पुनिया,उपप्रधान पप्पुराम कुमावत,व्यवस्थापक राजुराम कुमावत सजय सैन चम्पालाल रिया जेठाराम कमेडिया गोपालसिह राजपुरोहित अब्दुल तेली केसाराम प्रजापत,लहरीराम माली सहित संचालक मण्डल सदस्य उपस्थित रहे