Dark Mode
बिजोलिया में सिचाई के पानी के लिए लड़े किसान , एक हुआ घायल

बिजोलिया में सिचाई के पानी के लिए लड़े किसान , एक हुआ घायल

बिजोलिया : थाना क्षेत्र के लोड़दा ग्राम में सिचाई के लिए मिलने वाले नहर के पानी को लेकर किसानों में विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने युवक को लाठियों एवं सरिये से हमला कर गंभीर घायल कर दिया । घटना के बाद पीड़ित ने मामले को लेकर कस्बा स्थित थाने में मामला दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है । पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के लौंडदा ग्राम में जूजी लाल भील ने 4 लोगों के खिलाफ नहर के पानी को लेकर विवाद करने एवं मारपीट कर बाइक क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कराया है । युवक ने बताया है कि लोड़दा स्थित गांव में उसका खेत स्थित है , जहां रात में उसके नहर का पानी आता है एवं नज़दीक स्थित खेतों में दोपहर में पानी आता है । जब 3 मार्च को वो रात 8 बजे खेत पर फसल में पानी पिलाने गया तो गांव के ही डसा भील , मुरलाल पिता फूला भील , किशन पिता फूला भील एवं भवाना पिता सोजी भील ने उसके खेत पर आकर पानी को लेकर विवाद कर दिया और लकड़ियों सरियों से उसके साथ मारपीट की । जिससे उसके सिर , हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आई है । इस दौरान युवकों ने जूजी लाल की मौके पर मौजूद बाइक को भी पत्थर डालकर क्षतिग्रस्त कर दिया । मारपीट की घटना में जब वह चिल्लाया तो नजदीक स्थिति किसानों ने उसे आकर वहाँ से छुड़ाया और अस्पताल लेकर आए । नहर के पानी को लेकर विवाद करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!