Dark Mode
किसान सभा आयोजित

किसान सभा आयोजित

 

रतनगढ़ ।अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा पड़िहारा ग्राम में सदस्यता अभियान व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक सरपंच जगजीत सिंह राठौड़ अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता किसान सभा के राज्य कमेटी के महामंत्री छगनलाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की बीमा क्लेम, एमएसपी की गारंटी कानून और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने को लेकर संगठन पूरे देश भर में लगातार संघर्षरत है। चौधरी ने केसीसी,बिजली कटौती, किसानों के घरों के पट्टों व नरेगा किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की।किसान सभा के तहसील अध्यक्ष मदनलाल जाखड़ व राजलदेसर कमेटी के अध्यक्ष भादर भामू ने कहा की तहसील के सभी गांवों में किसान सभा की कमेटियों का गठन किया जाएगा व सदस्यता को भी बढ़ाया जायेगा। ग्राम कमेटी पड़िहारा के अध्यक्ष कॉमरेड बिशनलाल रुलानिया ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। बैठक में गांव से सैकड़ों किसान उपस्थित थे। बैठक में भंवरसिंह,भंवरलाल,अनवर,पूसाराम,मोहनलाल,हनीफ,भादरसिंह,जगजीत सिंह,चंपालाल, गनी मोहम्मद,फतेह मोहम्मद,लाल मोहम्मद,सेवाराम,राकेश कुमार, ताराचंद बरोड़, बाबूलाल , दुलीचंद, पन्नालाल रुलानिया, रूपाराम,नारायण स्वामी सहित सैंकड़ों किसान उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!