Dark Mode
यमुना जल समझौते से शेखावाटी अंचल के किसान होंगे लाभान्वित -राठौड़

यमुना जल समझौते से शेखावाटी अंचल के किसान होंगे लाभान्वित -राठौड़



चूरूः भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ व चूरू विधायक हरलाल सहारण ने शेखावाटी क्षेत्र के चूरू, सीकर व झूझंनू जिले में ताजेवाला हेड वर्क्स से यमुना नदी का पानी पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार, हरियाणा सरकार व राजस्थान सरकार के मध्य संयुक्त डीपीआर बनाने के लिये एमओयू के तहत हुए समझोते के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कार्यभार के बाद प्रदेश में विकास कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने कई बार विधानसभा में आवाज उठाई थी, परन्तु तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कार्य प्रारंभ नहीं होने दिया। परन्तु जैसे ही प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में मुख्यमंत्री भजन लाल के प्रयासों से इस समस्या का स्थाई समाधान होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से पिछले तीन दशक से लम्बित बहुप्रतिक्षित यमुना नदी का पानी शेखावाटी के किसानो व आमजन को मिलना संभव हो सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार संभालते ही प्रदेश को विकास की ओर मोड़ दिया है। लखपति दीदी, उज्जवला गैस कनेक्शन के तहत सस्ते गैस सलेण्डर एवं किसानों के हित के लिए किसान सम्मान निधि की बढ़ोतरी के तहत जो कार्य किये जा रहे हैं वह अपने आप में अदीतिय हैं और इससे प्रदेश विकास की राह पर चल पड़ेगा। उन्हांेने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही दशकों पुराने जल विवाद त्वरित गति से सुलझ रहे हैं। पीकेसी-ईआरसीपी के बाद अब यमुना जल बंटवारे के विवाद का समाधान होना शेखावाटी के लाखों किसानों के लिए संजीवनी साबित होगा। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ मिलकर मुख्यमंत्री भजनलाल से इस और शीघ्रता से कदम उठाने का आग्रह किया था, जिसका परिणाम है कि यह समझौता होने से शेखावाटी के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीब और किसान की चिंता करने वाली सरकार है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, नरेन्द्र कंवल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह कोटवाद, जिला प्रवक्ता दिनेश शर्मा, जिला मंत्री सुशील लाटा, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, जिला मीडिया सहसंयोजक राजीव काछवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण, शक्ति केंद्र संयोजक अरुण शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!