Dark Mode
जमीन के मालिकाना हक के लिये 149 दिनों से धरने पर किसान

जमीन के मालिकाना हक के लिये 149 दिनों से धरने पर किसान

 
सूरतगढ़ . तहसील कार्यालय के बाहर जमीन के मालिकाना हक को लेकर किसान पिछले 149 दिनों से धरने पर हैं वही प्रशासन भी मूकदर्शक बनकर आते जाते हुए रोज इस धरने पर बैठे किसानों को देख रहा हैं। मालिकाना हक को लेकर यह लड़ाई लंबे समय से लड़ी जा रही है। इस कड़ी में कुछ किसानों को तो मालिकाना हक मिल चुका है। परंतु जो किसान बचे हैं। वह आज भी प्रशासन की ओर नम आंखों से देख रहे हैं। कि उन्हें इस भूमि का मालिकाना हक कब मिलेगा। टीसी पैराफेरी संघर्ष समिति मालिकाना हक को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने के मूड में है।
किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए किसानों ने एक स्वर में निर्णय लिया है कि 2 अगस्त से किसान तहसील के आगे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भूख हड़ताल के संदर्भ में तहसीलदार को ज्ञापन देकर अवगत करवा दिया गया है कि यदि किसानों को खातेदारी के अधिकार नहीं मिलते हैं तो किसान आर पर की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। इस मौके पर लक्ष्मण शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, दीपक कुमार, सुरेंद्र ओझा, राजकुमार, राहुल सारण, किसान नेता राकेश बिश्नोई, बृजलाल स्वामी, मोहम्मद अकबर पठान, मोहम्मद रफीक, किशनलाल वर्मा, भगवान सिंह, मांगीलाल गोदारा, मदन ओझा मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!