अकबर खान के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे किसान
टोंक । किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में खेत को पानी, फसल को दाम को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग को लेकर जयपुर में किये जाने वाले प्रदर्शन में भाग लेने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान के नेतृत्व में टोंक जिले के किसानों ने जयपुर कूच किया है। अकबर खान ने इस मौके पर कहा हैं कि खेत को पानी, फसल को दाम की मांग को लेकर किसानों का इंक़लाब जयपुर में रंग लायेगा। उन्होने कहा है कि प्रदेश की सरकार को किसानों की मांग माननी पड़ेगी। इस अवसर पर किसान युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, किसान नेता रतन खोखर, राजेश गोहरपुरा, सत्यनारायण चौधरी, दुलाराम प्रजापत, रतन लाल मीणा, रामधन, भरत राज, सविता चौधरी, रामप्यारी, सुनिता, अनीता, मीनाक्षी, रामेश्वरी, रामप्रसाद गुर्जर, बत्ती लाल, बिणजारीया, गोपीलाल जाट एवं आशीष आदि मौजूद थे।