कृषकों को अपने मतदान के अधिकार पर गर्व होना चाहिए-वीरेन्द्र सोलंकी
टोंक। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर), सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशन में आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों में कृषक मतदाताओं के मतदान हेतु लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत कृषि विभाग की ओर से भी स्वीप गतिविधियां लगातार आयोजित की जा की है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने गुरुवार को ढिकोलिया, उनियारा, अलीगढ़, चौरू, पचाला गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हमें अपने मतदान पर गर्व होना चाहिए, हमारे मत से सरकार बनती है, निर्वाचन आयोग शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के समस्त सहायक निदेशक, कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं कृषक मित्रों के माध्यम से, सी-वि जिल एप्प, संकल्प पत्र, हेल्पलाईन नंबर मतदान के लिए आवश्यक 12 वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए उन्हें 26 अप्रैल को अपने मत का उपयोग करने के लिए लगातार प्रेरित करने के निर्देश दिये। संयुक्त निदेशक सोलंकी ने सभी कृषि पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि स्वीप कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते हुए शत प्रतिशत मतदान कृषकों को कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदान जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगी। उद्यान विभाग के उप-निदेशक चन्द्र प्रकाश बड़ाया ने कहा कि हमारा मत मूल्य है, हमें मताधिकार अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर, सहायक कृषि अधिकारी बलराम मीणा, बुद्धि प्रकाश जाट, शंकर लाल मीणा सहित अनेक कृषक मतदाता मौजूद थे।