कृषक 72 घंटे में दें फसल खराबे की सूचना
कोटा । जिले में असमायिक वर्षा से बीमित फसलों में नुकसान होता है तो कृषक 72 घंटे में फसल खराबे की सूचना जिले की संसूचित बीमा कम्पनी बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिं. के टोल फ्री नम्बर 18002095959 पर व कम्पनी के फार्ममित्र एप के माध्यम से भी दे सकते हैं।
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार खेमराज शर्मा ने बताया कि मौसम के पूर्व अनुमान के अनुसार जिले में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मेघगर्जन-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी रहने की सम्भावना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार बीमित फसल का बीमा कटाई के 14 दिवस तक रहता है। उन्होंने कृषकों से आव्हान किया है कि असमायिक वर्षा से बीमित फसल प्रभावित होती है तो 72 घंटे में फसल खराबे की सूचना दे सकते हैं।