Dark Mode
किसानों का धरना लगातार जारी,कल से होगा क्रमिक अनशन

किसानों का धरना लगातार जारी,कल से होगा क्रमिक अनशन

 
 
 
नवलगढ.   क्षेत्र के गोठड़ा में श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर किसानों का धरना पिछले तेवीस रोज से लगातार जारी । संघर्ष समिति ने कंपनी प्रबंधन को वार्ता पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कल से किसानों द्वारा कर्मिक अनशन शुरू किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कंपनी प्रशासन की होगी। किसानों ने रोष व्याप्त करते हुए कहा नवलगढ़ प्रशासन किसानों की पीड़ा को नजर अंदाज कर रहा है। किसानों ने कंपनी प्रशासन व नवलगढ़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध दर्ज कराया। इस दौरान धरने पर भाजपा नेता राजेश कटेवा,  प्रताप पूनिया, राजेंद्र सैनी, विजय सिंह शेखावत, राजेश खेदड़, कुंभाराम यादव, राजकुमार खैरवा, राजवीर उपसरपंच, राजाराम खटकड़, हरलाल महन, सतीश योगी, हेमाराम खेदड़, महेश कालीरावना, जगमाल शेषमा, श्यामलाल कुलहरी, दातार सिंह शेखावत, शिवपाल शेखावत, बाबूलाल गुर्जर, सावरमल भाकरिया, तेजपाल यादव, हरिसिंह मिठारवाल, रामनिवास राहड़, विकास राहड़, पंकज आर्य, देवीसिंह सुरजनपुरा, सरवन सिंह, रामेश्वर यादव मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!