किसानों ने किया कृषि अनुसंधान केन्द्र का भ्रमण
फतेहपुर शेखावाटी। स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र व कृषि महाविद्यालय का चुरू व बीकानेर जिलों के किसानों ने भ्रमण कर खेती की नवीनतम तकनीकीयों से हुए रूबरू। क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान प्रोफेसर शीश राम ढाका, ने बताया कि गुरूवार को चुरू व बीकानेर जिलों के किसानों के दल ने कृषि अनुसंधान केन्द्र व कृषि महाविद्यालय पर आकर खेती की नवीनतम तकनीकी के बारे में जानकारी हासिल की। जिसमें प्रोफेसर ढाका ने किसानों से संवाद कर बताया कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती कर अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकता है और किसान एक खेती पर निर्भर नहीं रहें। सालों भर कई तरह की खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत बनें। साथ ही बताया कि कहा कि किसान को स्वावलंबी बनाना ही अनुसंधान केंद्र का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान आगामी खरीफ फसल हेतु कीट नियंत्रण के लिए अपनायी जाने वाली तकनीक व दवाईयों से रूबरू करवाया व बताया कि आज का दौर जैविक व परम्परागत खेती का है जिसमें किसानों को बढ़ चढ़ कर रूचि लेकर पर्यावरण संरक्षण करें। एकीकृत खेती प्रणाली के साथ नवीनतम किस्मों तथा खरपतवार नियंत्रण हेतु की जानकारी दी। कैर, रोहिड़ा एवं अरडू की नर्सरी से अवगत करवाते हुए कृषि-वानिकी सम्बन्धित जानकारी दी साथ ही हर मेड पर पेड लगाने का आग्रह किया। केन्द्र के प्रभारी व निदेशक ने बताया कि चुरू जिले के 45 व बीकानेर जिले के भी 45 किसानों ने भ्रमण कर केन्द्र के वैज्ञानिकों से रूबरू होकर नवीनतम तकनीकीयों से हुए लाभान्वित हुए।