Dark Mode
ऑफ लॉ में फशर पार्टी का आयोजन

ऑफ लॉ में फशर पार्टी का आयोजन

सीकर। सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ में फ्रेशर्स पार्टी कार्निवल ऑफ जॉय का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप में गणेश व सरस्वती वंदना से हुई। ग्रुप प्राचार्य डॉ एल सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग व बीए एलएलबी विभागाध्यक्ष षिवलाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित करते हुए सभी विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत किया। डॉ सोलंकी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। सोभासरिया कॉलेज प्राचार्या डॉ. गर्ग ने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं को देखते हुए निर्णायक मंडल ने मिस फ्रेशर अनुष्का पूनियां व मिस्टर फ्रेशर षुभम फेनिन को चुना। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप प्रबन्धन की ओर से विभागाध्यक्ष षिवलाल चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!