बालक से भिख मंगवाने वाले पिता व नानी गिरफ्तार
टोंंक । कस्बा पचेवर में एक बालक से भीख मंगवाने के जुर्म में बालक के पिता एवं नानी को गिरफ्तार किया गया है। बालक-बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने एवं नाजायज काम कराने वालो पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश बैरवा एवं वृत्ताधिकारी मालपुरा सुशील मान के निर्देशन में थानाधिकारी पचेवर राजमल ने बालक विनोद पुत्र घासी बागरिया (8) वर्ष निवासी बरोल थाना पचेवर से उसके पिता व नानी द्वारा भिख मंगवाने पर बालक कल्याण ईकाई चण्डीगढ़ प्रभारी अधिकारी प्रभति कौर द्वारा अपनी अभिरक्षा में लिया गया था, जिसकी जिरो नम्बरी एफआईआर प्राप्त होने पर बाल श्रम अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। उन्होने बताया कि दर्ज प्रकरण में पांच माह से फरार चल रहे आरोपी बालक के पिता घासी पुत्र देवकरण बागरिया (26) साल निवासी बरोल थाना पचेवर एवं नानी श्रीमती रतनी देवी पत्नी भागीरथ बागरिया (48) साल निवासी बनेडिया चारणनान थाना पचेवर को ग्राम बरोल व बनेडिया चारणान से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।