Dark Mode
एक साथ नजर आए फातिमा शेख और आमिर खान

एक साथ नजर आए फातिमा शेख और आमिर खान

हिन्दी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस फातिमा शेख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘दंगल’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान की बेटी का रोल निभाया था। अपनी पहली ही फिल्म के बाद से एक्ट्रेस काफी चर्चा में बनी हुई थीं। कई बार ये खबरें भी सामने आई थीं कि, फातिमा और आमिर खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन खबरों को दोनों ने ज्यादा इम्पोर्टेंस नहीं दी थी। अब हाल ही में दोनों की एक और वीडियो सामने आया है जहां आमिर ने ब्लैक ट्रैक पैंट और रेड टी-शर्ट कैरी की तो फातिमा ने कैजुअल ग्रे शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने। दोनों एक टीम में खेलते दिख रहे हैं।

क्या सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं फातिमा और आमिर
कहा जाता है कि, फातिमा आमिर खान की काफी करीबी हैं। जब उनसे एक बार फातिमा को लेकर सवाल किया गया तो वो करते हैं कि, “मैं बिल्कुल भी जरूरी नहीं समझती कि मैं लोगों को जवाब दूं। ये उनका मसला ही नहीं है। लोग अक्सर आपके बारे में कुछ न कुछ कहते हैं। आरोप लगाते हैं।”

लोग कर रहे हैं ट्रोल
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने दोनों को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। कमेंट करते हुए एक यूजर लिखता है, ‘मम्मी नंबर 3’। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘लव बर्ड्स’ एक और लिखते हैं कि, ‘आच्छा तो ये है सच’। आपको बता दें कि, दोनों के रिश्तें के चर्चे फिल्म ‘दंगल’ के समय से ही चर्चा में है।

आइरा की सगाई में हुई थी शामिल
हाल ही में आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेड से सगाई की थी। इस सगाई के फंशन में फातिमा सना शेख स्पॉट हुई थीं। उस दौरान एक्टर का पूरा परिवार नजर आया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!