Dark Mode
नीट 2023 टॉपर्स का सम्मान प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित

नीट 2023 टॉपर्स का सम्मान प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित

सीकर।  सीएलसी के विजय ग्राउंड में आयोजित सम्मान समारोह में नीट 2023 में टॉप रैंक से चयनित सीएलसीयंस का सम्मान किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि टॉप रैंक से चयनित छात्रों की मेहनत को प्रोत्साहन देने तथा नीट 2024 के प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की थीम सफलता की कहानी-टॉपर्स की जुबानी के आधार पर टॉप रैंकर्स ने सीएलसी के अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को बेहतर ढंग से तैयारी करने के टिप्स दिए। नीट 2023 में 700 अंक प्राप्त करने वाले भूपेंद्र चौधरी तथा देवराज यादव ने बताया कि उनके सिलेक्शन में सीएलसी की शिक्षक टीम तथा निदेशक श्रवण चौधरी के मोटिवेशन का अहम रोल रहा। इसके साथ ही टॉपर्स ने बताया कि उनके अच्छे अंक प्राप्त करने में विशेष रुप से सीएलसी के स्टडी कैंप तथा रोज शाम को होने वाली मोटिवेशन असेंबली का विशेष योगदान रहा। चौधरी ने चयनित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता की डगर का पहला पड़ाव आपने पार कर लिया है अब जरूरत है निरंतर कड़ी मेहनत करते हुए अपनी सफलता को बरकरार रखने की। चौधरी ने नीट व जेईई 2024 की तैयारी कर रहे छात्रों को कहा कि आपको भी इन टॉपर्स से प्रेरणा लेते हुए आज से ही संयमित अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत में जुट जाना है, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी ही पड़ती है। इस अवसर पर सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी, सीएलसी सीओओ समर चौधरी, समस्त शिक्षक टीम तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!