Dark Mode
राबाउमावि बहरोड़ में सम्मान समारोह आयोजित हुआ

राबाउमावि बहरोड़ में सम्मान समारोह आयोजित हुआ

बहरोड़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरोड़ में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एनएमएमएस चयनित विद्यालय की 6 छात्राओं और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित 3 छात्राओं का सम्मान किया गया। संस्था प्रधान रामकला यादव ने बताया कि एनएमएमएम के परिणाम में कक्षा आठवीं की छात्रा हर्षिता, कविता, विनीता, सुहाना, शम्मा और दीपिका तिवाड़ी का चयन हुआ है। अब उन्हें प्रतिवर्ष 12000 रुपए प्रत्येक छात्रा को आर्थिक सहायता मिलेगी। वहीं विद्यालय के द्वारा संचालित स्काउट गाइड गतिविधि में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्कूल की 3 होनहार बालिकाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला। जिसमें रिया मेहरा, लपायल शर्मा और वर्षा शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन सभी छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!