महिला डॉक्टर द्वारा मकान पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज़
जयपुर . टोंक रोड स्थित देवनगर जयपुर में दिनांक 14-02-2023 सुबह 11 बजे कुछ असामाजिक लोगों की टोली को लेकर एक सरकारी महिला डॉक्टर ने जबरन बी-2, देवनगर में घुसकर षड्यंत्र पूर्वक साजिस के तहत मकान पर कब्जा कर लेने का प्रयास किया उक्त घर की मालकिन अनुराधा शर्मा ने बजाज नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के जरिए पूरे घटना क्रम का ब्योरा दिया है । प्राथमिकी में महिला डॉक्टर का नाम डॉक्टर Priyanka Katara 4/219 Chitrakoot Yojna, Jaipur बताया गया है । डॉक्टर साहिबा ने मधु कंवर 10, Jagdishpuri, Heerapura, Jaipur पुलिसवाले की बेटी बताकर, नेहा पारीक 24, Jagdishpuri, Heerapura, Jaipur अपने आप को LIC Agent बोलने वाली और राजू ठेकेदार Fulera Jaipur व अन्य 7 से 8 के साथ हथौड़ी से मार-मार कर ताला तोड़ दिया, जब इतने से बात न बनी तो घर के दूसरे दरवाजे से गाली-गलौज करते हुए बल पूर्वक घुसने का प्रयास किया । हाथापाई भी की और एक महिला मकान मालकिन अनुराधा शर्मा को उसी के घर में जमीन में पटककर घर में व घर में कमरों को कबजाने की कोशिश कर प्रवेश किया तथा Priyanka Katara ने उनके छोटे पुत्र के थप्पड़ मारा छोटे पुत्र का हाल ही में एक पेर की जांघ में ऑपरेशन से रोड डाली गई हे जब मकान मालिक महिला के पति बचाने आए तो डॉक्टर महिला ने पति का गला पकड़ कर उन्हे धक्का देना चाहा लेकीन पति, पत्नी, नन्द व अन्य घर की महिलाओं ने इस षड्यंत्रकारी साजिसकर्ता टोली की सभी
महिलाओं को अपने घर से बहार कर दिया |
चोटिल मकान मालकिन अनुराधा शर्मा ने प्रेस वालों को प्रेस नोट देकर वार्ता कर बताया है कि इन्हीं हमलावारों की साजिशन हरकतें 18 व 27 जनवरी 2023 और 13 फरवरी 2023 को हुई और इसके लिए F I R कराने की कोशिश की थी, पर पुलिस वालों ने उचीत सहयोग न तो किया, न ही उडंडियो को पाबंद किया । थाना बजाज नगर, जयपुर, दिनांक - 14-02-2023 को, F I R में जुर्म धारा 143, 323, 341 और 504 को शामिल किया गया है, जबकि इसमें धारा- 441/ 442/ 447/ 452/ 462 /385 /295 /420 /506 नही लगाई है, जो घर की चार दिवारी में घुसकर ट्रेस पासींग और घर की चार दिवारी में घुसकर धमकी देने, घर में घुसकर रिकॉर्डिंग करने व घर में घुसकर मारपीट,गाली गलोच व हमारे घर को कबजाने से संबन्धित है |