Dark Mode
छत्तीसगढ़ के कांकेर में महिला नक्सली और उसका सहयोगी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में महिला नक्सली और उसका सहयोगी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आठ लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली और उसके सहयोगी को कांकेर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सलियों की संभागीय समिति की सदस्य मालती उर्फ राजे (48) और उसे अपने घर में पनाह देने वाले श्यामनाथ उसेंडी को शनिवार को कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि राजे के पति को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने दंपति की गिरफ्तारी को राज्य में नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया।

उन्होंने बताया कि राजे नक्सलियों के उत्तरी बस्तर संभाग के रावघाट क्षेत्र समिति की प्रभारी थी और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर कोयलीबेड़ा क्षेत्र में उसकी गतिविधि के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं।अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कौडोसाल्हेभाट गांव में राजे की मौजूदगी का पता चला, जहां उसेंडी ने उसे पनाह दी थी। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!