Dark Mode
आपसी प्रेम ओर भाईचारे के साथ मनाए पर्व

आपसी प्रेम ओर भाईचारे के साथ मनाए पर्व

सरवाड़. ईद व आगामी त्योहार को लेकर थाना परिसर शांति समिति एवं आपसी सदभाव समिति की बैठक उपखंड़ अधिकारी विकास मोहन भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक तहसीलदार राहुल पारीक, थानाधिकारी सुरेन्द्र गोदारा भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी भाटी ने त्योहार को आपसी प्रेम ओर भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी एक दूसरे के पर्व में शामिल होते हुए पर्व की बधाई दे। क्षेत्रिय पुलिस उपअधीक्षक खीवसिंह राठौड़ ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएगे। तहसीलदार व कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी राहुल पारीक ने पर्व के मौके पर आवश्यक व्यवस्थाए करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बैठक में छाेटुलाल रेगर ने शहर में में विभिन्न स्थानों नशीले पदार्थों के किए जा रहे सेवन का मुद्दा उठाया।  जिस पर पुलिस उप अधीक्षक खीव सिंह राठौड़ व थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा ने जरुरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया। बैठक में ईद के मौके पर अतिरिक्त पेयजल सप्लाई देने व साफ-सफाई व्यवस्था के लिए सुभाव रखा। इस दौरान बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, बाबू मोहम्मद गुराक, रामलाल गुर्जर, छगनलाल रेगर, धर्मदास हरवाणी, रामस्वरुप प्रजापति, अमित जैन, छोटू भाटी, मजीद कुरेशी, वहीद राठौड़, बदरूद्दीन जैड, अब्दुल सलाम कुरेशी आदि ने भी सुझाव रखें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!