Dark Mode
कज्जली तीज (सातुड़ी तीज) का पर्व 2 सितंबर शनिवार को

कज्जली तीज (सातुड़ी तीज) का पर्व 2 सितंबर शनिवार को

सीकर। कज्जली तीज (सातुड़ी तीज) का पर्व 2 सितंबर शनिवार को मनाया जाएगा । तीज का चंद्रोदय रात्रि करीब 8:31 पर होगा। इस व्रत में भगवान शंकर और माता पार्वती की अराधाना की जाती  वैवाहिक महिलाएं इसमें अपने पति की लंबी आयु के लिए,संतान की खुशहाली और परिवार के सुख के लिए यह व्रत रखती जीवन में सुख और समृद्धि हमेशा बनी रहे.। कजलिया तीज और सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है,इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर, शनिवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती और तीज माता की पूजा की जाती हर साल सुहागिन महिलाएं भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का निर्जला व्रत रखती है। मान्यता है कि कजरी तीज का व्रत रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति की आयु लंबी होती है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है।

राजस्थान मिशन 2030
विभागीय कार्मिकों का सेंसेटाईजेशन के संबंध में वी.सी 2 सितम्बर को
सीकर,मुहम्मद सादिक। जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि मिशन 2030 अभियान के संबंध में विभिन्न विभागों के कार्मिकों एवं हितधारकों के सेंसेटाईजेशन के संबंध में विडिय़ों कॉफ्रेंस के माध्यम से गहन विचार विमर्श करने के लिए 2 सितम्बर को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के हितधारकों की प्रात: 11 बजे, महिला एवं बाल विकास विभाग दोपहर एक बजे, कृषि विभाग अपराह्न 3 बजे, पशुपालन विभाग के कार्मिकों की सायं 5 बजे वीडिय़ों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक सेंसेटाईजेशन की बैठक आयोजित की जायेगी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!