कचरे के ढेर में मिला भ्रूण
टोंक । मां की ममता को शर्मसार करने वाली एक शर्मनाक घटना शहर में सामने आई है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में जनाना अस्पताल के पास स्थित पीडब्ल्यूड़ी कार्यालय के बाहर सडक़ के किनारे कचरे के ढेर में रविवार को एक भ्रूण मिलने से लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। भ्रूण मिलने की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां भ्रूण को कब्जे में लेकर सआदत अस्पताल की मोर्चरी मेंं रखवाया गया। कोतवाली थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे राहगीरों को पीडब्ल्यूड़ी ऑफिस के बाहर सडक़ पर एक भ्रूण दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर सआदत अस्पताल की मोर्चरी में पोस्ट मार्टम हेतु रखवा दिया गया। उन्होने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद परवेरिया ने बताया कि भ्रूण दो महिने पहले का होने से उसका मेल/ फिमेल का पता नही लगाया जा सकता है।