लादङीया मे भारत संचार निगम लिमिटेड की फाईबर सेवा की शुरु
मौलासर. लादङीया ग्राम मे भारत संचार निगम लिमिटेड ने भारत फाईबर सेवा की शुरुआत की । डीडवाना के उपमंडल अभियंता
सुरेन्द्र सोनी ने बताया कि इस सेवा के तहत विश्व स्तरिय उच्च गति की इन्टरनेट सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है । इस सेवा से
उपभोक्ता एक साथ इन्टरनेट, टेलीफोन सुविधा एवं टेलीविजन की सुविधा का उपयोग कर पायेंगे। लादङीया ग्राम मे पोस्ट आफिस मे
एवं बालाजी ई मित्र एवं एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र मे तुरंत प्रभाव से कनेक्शन देकर भारत फाईबर सेवा का शुभारंभ किया गया ।
ग्रामीण क्षेत्र मे यह सुविधा वर्क फ्रोम होम, ऑन लाइन कोचिंग एवं शिक्षा जैसे कार्यो के लिए वरदान साबित हो रही है। भारत
सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को शानदार तरीके से सम्पादित किया जा रहा है । इससे पहले डीडवाना उपमंडल के डीडवाना
शहर, मौलासर , केराप,तोषिना मे फाईबर एवं कोलिया, दौलतपुरा, धनकोली मे भारत एयर फाईबर की शुरुआत हो चुकी है । इस
दौरान बजरंग लाल डुकिया, हनुमानाराम, निर्भय राम, पोस्टमास्टर मदनलाल शर्मा बीएसएनएल कर्मी दिनेश बगङिया इत्यादि
मौजूद रहे।