Dark Mode
मूंग किस्म आरएमजी 975 पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

मूंग किस्म आरएमजी 975 पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

फतेहपुर शेखावाटी। आज भरतीया कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर द्वारा मूंग किस्म आरएमजी 975 पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन ग्राम रहनावा लक्ष्मणगढ़ मे किया गया। इस ग्राम मे मूंग फसल के प्रथम पक्ति प्रदर्शन लगाए गए है जिनपर प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर किसानों को मूंग फसल की इस किस्म का अन्य किस्म से तुलना कर किस्म की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ लालाराम ने बताया कि मूंग की इस किस्म मे सूखा सहन करने की शक्ति होती है बरसात की कमी होने पर भी अच्छा उत्पादन देती है और बारानी क्षेत्रों के लिए अच्छी किस्म है । केंद्र के पौध संरक्षण वैज्ञानिक ने बताया कि मूंग फसल में रोग एवम कीटो का प्रकोप फूल व फली वाली अवस्था में ज्यादा लगता है तो किसान भाई इस समय कीटनाशक दवा का छिड़काव करने का सुझाव दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!