Dark Mode
कपड़ों व कास्मेटिक के गोदाम में लगी भीषण आग

कपड़ों व कास्मेटिक के गोदाम में लगी भीषण आग

डीडवाना. सुभाष सर्किल के पास एक कपड़ों के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग के कारण पूरा गोदाम नष्ट हो गया, वही गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारण आसपास के रहवासी घरों में अफरा तफरी मच गई और पूरा इलाका मिनटों में ही खाली हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आपको बता दे की डीडवाना की सुभाष सर्किल के समीप दीनदरवाजा के पास कपड़ों का एक बड़ा गोदाम स्थित है। बताया जाता है कि आज सुबह गोदाम में एक कार में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिफिलिंग की जा रही थी, इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई और चंद मिनट में ही आग में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि समूचा गोदाम उसकी जद में आ गया और चारों ओर आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। आग की भीषण स्थिति और सिलेंडरों के आग की चपेट में आने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और आसपास के रहवासी मकान को तुरंत खाली करवा लिया गया। इस दौरान सूचना पर फायर ब्रिगेड की पाँच गाडियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग से हुए नुकसान का अब तक 20 लाख से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो चुका है। वही आग लगने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन उपखंड अधिकारी नगर पालिका प्रशासन मौके पर पहुंचे साथ ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आंग पर काबू पा लिया गया वही आग लगने की वजह से नजदीक में स्थित मकान में भी दरारें आ गई और मकान क्षतिग्रस्त होने लगे नगर पालिका प्रशासन दमकल के फायरमैनो के द्वारा उनकी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!