वैश्य महासम्मेलन की पन्द्रवीं मासिक गौ-सेवा का आयोजन आज
टोंक । अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 26 सितंबर मंगलवार को प्रात: 9.30 बजे गांधी गौ-शाला में पन्द्रवीं मासिक गौ-सेवा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए संघटन के शहर महामंत्री आलोक बढ़ाया ने बताया कि संघटन द्वारा ये लगातार पन्द्रवीं मासिक गौ-सेवा आयोजित की जा रही है । डोल एकादशी के पावन पर्व पर आयोजित होने वाली इस गौ-सेवा में गुड़ एवं हरे चारे से तो सेवा होगी, साथ ही इस अवसर पर घायल एवं बीमार गौ-वंश के उपचार हेतु 5 हजार 100 रुपये की दवाएं भी गौ-शाला को भेंट की जाएगी। बढ़ाया ने इस अवसर पर सभी वैश्य परिवारों को गो सेवा से जुडऩे की अपील की है।