Dark Mode
प. बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन

प. बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन

टोंक। समर्था सेवा न्यास के देश व्यापी आव्हान पर पश्चिम बंगाल में हुई महिलाओं के साथ हो रहे अनुचित एवं असभ्य व्यवहार के विरोध में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर गृहमंत्री भारत सरकार के नाम जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, बीना जैन छामुनिया, एडवोकेट रेणु विजयवर्गीय, सोशल मीडिया संभाग संयोजक जूली शर्मा, नीलिमा सिंह आमेरा, किरण सोनी, आशा शर्मा एवं सुनीता वर्मा आदि ने दिये गये ज्ञापन में बताया कि पश्चिम बंगाल में दिन-प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ती हुई स्थिति गंभीर एवं चिंता का विषय है। ऐसा प्रतीत होने लगा है कि संदेशखाली, कूचबिहार एवं उत्तर दिनाज़पुर (चोपरा) की घटना सभ्य समाज का मस्तक लज्जा से झुका देने वाली हैं। निरीह, निरपराध नागरिकों का और विशेषत: महिलाओं का शोषण एवं दर्दनाक उत्पीडऩ सर्वथा निंदनीय है। उन्होने बताया कि एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार एवं अपमान से महिलाएं अत्यंत व्यथित है तथा घटना की न्यायिक जाँच करवाएं। सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!