Dark Mode
सुरजपुरा में दो पक्षों में हुआ झगड़ा,एक की मौत, 6 घायल

सुरजपुरा में दो पक्षों में हुआ झगड़ा,एक की मौत, 6 घायल

दौसा. दौसा सदर थाना क्षेत्र के सुरजपुरा गांव में दो पक्षों में हुए आपसी कहासुनी को लेकर हुये झगड़े में एक की मौत हो गई। 4 महिलाये सहित 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें दोसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था के चलते घायल प्रभु दयाल मीणा पुत्र टुंडाराम मीणा उम्र साल 55 को जयपुर कर दिया। जहा इलाज की दौरान मौत हो गई। बाकी 6 का इलाज दोसा जिला अस्पताल में जारी है। घायलों में चार महिला व 2 पुरुष शामिल है। जिला अस्पताल में इमर्जेंसी इकाई की प्रभारी डॉ सुरभि ने बताया कि दौसा के सूरजपुरा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमे कुल 7 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर गांव में सुबह एक पक्ष के व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर जा रहा था इसलिए दरमियां दूसरे पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसके चलते दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया जिसके चलते इस विवाद में सात लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस जिला अस्पताल में पहुंच झगड़े के कारणों में जुट गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!