बहन को बचाने के लिए आए भाइयों के साथ मारपीट
बीकानेर। बहन के साथ मारपीट के दौरान उसका बीचबचाव कराने के लिए आए दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला बीकानेर जिले के देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस आशय की रिपोर्ट देशनोक कस्बे की वार्ड दो निवासी शिवलाल नायक ने पुलिस को दी है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी वकिलिया, नेमचन्द, मांगीलाल, भगाराम, हुकमाराम, मुकनाराम, राकेश, लालाराम व गोपाल उसकी बहन के साथ अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान बहन को बचाने के लिए वह और उसका भाई गया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।