अंता में निर्दलीय ने दुबारा भरा नामांकन
बारां। विधानसभा चुनाव के तहत विधानसभा क्षेत्र अंता में गुरुवार को निर्दलीय अभ्यर्थी पुरुषोत्तम सुमन ने एक और नाम निर्देशन पत्र दाखिल कराया है। जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार अंता विधानसभा क्षेत्र से एक दिन पूर्व निर्दलीय के रूप में अपना पर्चा भरने वाले अभ्यर्थी ने गुरुवार को एक और नामांकन पत्र भरा है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों से अभी तक किसी की नामजदगी दर्ज नहीं हुई है।