Dark Mode
संपर्क सड़कों की वित्तीय स्वीकृति जारी

संपर्क सड़कों की वित्तीय स्वीकृति जारी

 
 
पीलीबंगा। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीलीबंगा व रावतसर ब्लॉक में मंडी समितियों से भेजे गए सम्पर्क सड़कों के प्रस्तावों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।बता दें कि किसान पथ निर्माण के तहत हांसलिया रोड,मक्खन सिंह की ढाणी से 6/4 एलकेएस ढाणियों तक 3 किलोमीटर,रामपुरा से 25 पीबीएन भांगवावाला चक तक 2 किलोमीटर,रावतसर से जाखडावाली,चोहिलांवाली संपर्क सड़क 3 किलोमीटर तक स्वीकृति जारी की गई है।जिस पर कांग्रेसी नेता विनोद गोठवाल व रावतसर ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल मटोरिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व मंत्री भजनलाल जाटव व मुरारीलाल मीना का आभार व्यक्त कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!