बच्ची के विवाह आर्थिक सहायता का सहयोग
सीकर । मदद फाउंडेशन द्वारा आज सीकर के लोसल कस्बे में एक बच्ची की शादी में आर्थिक सहायता की । संस्था सदस्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के माता पिता नही है और एक भाई विकलांग है इसलिए बच्ची का विवाह ग्रामीणों और भामाशाह के माध्यम से किया जा रहा है । संस्था के हरीसिंह राजोद ने बताया कि बच्ची की शादी में कुल 16000 की राशि का सहयोग दिया गया जिसमें 11000 मदद फाउंडेशन संस्था और 5100 रुपए मदद फाउंडेशन के एडमिन दीपक सिंह द्वारा निजी दिए गए । इस मदद में संस्था के राजेंद्र सिंह भीराणा,नरपत सिंह भीराणा,सरजीत सिंह खानङी ,सोन सिंह खानङी,महावीर सिंह, पवन तिवाङी,महेंद्र सिंह, श्याम सिंह, सुरजीत सिंह, चैन सिंह उपस्थित रहे। संस्था के एडमिन गणपत सिंह गावड़ी के अनुसार संस्था पांच वर्षो से लगातार कार्य कर रही हैं । जिस प्रकार से सहयोग भामाशाह के द्वारा किया जाता है वैसे ही मदद लगातार की जाती है। अब तक संस्था 450 पीडि़त परिवारों को मदद कर चुकी है संस्था का मुख्य उद्देश्य विधवा ग्रामीण क्षेत्र महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩा है। जिससे वो आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। संस्था के काफी सदस्य है जो निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं।